टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराया। जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में दूसरी बार कंगारुओं को मात दी है। टीम ने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को लीग राउंड में हराया था।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैट रेनशॉ ने 65 रन की पारी खेली। जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस (6) ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके।जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके।
जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के दौरान चोट की चिंता भी सामने आई। मार्कस स्टोयनिस गेंद रोकने की कोशिश में हाथ पर चोट लगने के बाद बीच मैच में मैदान से बाहर चले गए।








