Home खेल भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा:चक्रवर्ती को 3...

भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा:चक्रवर्ती को 3 विकेट, ईशान-पंड्या की फिफ्टी; टीम इंडिया ग्रुप-ए के टॉप पर

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। यह उसकी इस टूर्नामेंट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली है।

गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए।

210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

भारत ने लगातार 10वां वर्ल्डकप मैच जीता, ऐसा करने वाली पहली टीम भारत इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वां मैच जीता है। टीम को आखिरी पराजय 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेट में मिली है।