Home Uncategorized मेंहगौरा के मोक्षधाम में पौधारोपण, हरित परिसर का लिया संकल्प

मेंहगौरा के मोक्षधाम में पौधारोपण, हरित परिसर का लिया संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया पौधारोपण, स्वच्छता का दिया संदेश

चौरई : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत थावरी ग्राम पंचायत के मेंहगौरा ग्राम में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, पंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मोक्षधाम परिसर में विभिन्न पौधे रोपे गए। साथ ही मोक्षधाम को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक पीयूष शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंहगौरा के मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए मोक्षधाम के आसपास फेंसिंग का कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे पौधों को संरक्षित रखते हुए परिसर को व्यवस्थित और हरित स्वरूप दिया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मोक्षधाम सहित सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण एवं मोक्षधाम परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।