
चौरई (CTV): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नवेगांव मकरिया ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर भाजपा मंडल की सहभागिता प्रमुख रही।
उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत शासकीय स्कूल परिसर एवं ग्राम पंचायत भवन परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

उपस्थितजनों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही स्वदेशी अपनाने का भी संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुशील वर्मा एवं कार्यालय मंत्री सुमित सराठे ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के आह्वान के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
कार्यक्रम में व्हाट्सएप प्रमुख दानसिंग चंद्रवंशी, ग्राम सरपंच मोहनलाल डेहरिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नेवालाल वर्मा, शिवजी वर्मा, दिमाग चंद्र वर्मा, बलराम वर्मा, तेजलाल वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, राम प्रसाद वर्मा, अतर वर्मा, सुनील वर्मा, राकेश वर्मा एवं दिव्या वर्मा सहित आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत, शासकीय स्कूल एवं राशन दुकान का स्टाफ उपस्थित रहा।
