Home अपना शहर नारियों मेंआत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बोलने की कला विकसित करने का बताया...

नारियों मेंआत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बोलने की कला विकसित करने का बताया मंत्र

देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की छात्राओं ने दिया चौरई के विद्यालय में योग एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण

चौरई: अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं संगिनी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में चौरई के विद्यालय में योग एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया । प्रशिक्षण देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की छात्रा हिमांशी भट्ट बीए मनोविज्ञान श्रेया कश्यप बीसीए सोनल मित्तल बीए मनोविज्ञान ने योग जीवन जीने की कला शारीरिक विकास मानसिक विकास मुद्रा विज्ञान के साथ नारियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बोलने की कला विकसित करने के बारे में विस्तार से बताया । इस अवसर छात्राओं द्वारा विद्यालय के छात्रों को प्रैक्टिकल अभ्यास करा कर योग व् मुद्रा के बारे बताया जिसे छात्रों ने बड़े उत्साह से सुना ।

विश्वविद्यालय की छात्राओं के प्रदर्शन से प्रभावित शिक्षकों को भी योग एवेम मुद्रा के बारे में बताया साथ ही पढ़ाते समय नींद न आये के उपाय भी बताये शिक्षकों को उम्र के साथ हो रही बीमारियों के बारे में भी एक एक कर विस्तार से बताया जिसे शिक्षकों ने खूब आनंद लेकर सुना और उसे आपने मोबाइल पर विडियो पर सहज कर रखा ताकि भूले न और घर पर अभ्यास कर सके ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 11 बजे डी पी मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिलमिली दोपहर 12:30 शासकीय विद्यालय समसबाडा और दोपहर 3:30 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक चौरई में प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

प्रशिक्षण कार्य सहयोगी के रूप में गायत्री परिवार संरक्षक हिम्मत सिंह बघेल जगदीश प्रसाद चौरसिया चौरई गायत्री परिवार के अध्यक्ष प्रकाश सनोडीया आत्माराम वर्मा विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार अवस्थी पत्रकार जेवेंद्र डहरिया श्याम चौरसिया विनोद पाल अनिल राय सोहन श्रीवास राजा वर्मा योगेंद्र मोहरिया शुभांशु सिरोहिया संगिनी सोसाइटी के अध्यक्ष श्याम चौरसिया सहयोगी कपिल चौरसिया गणेश जावर दुर्गेश वर्मा अजय सोनी के साथ विद्यालय के प्राचार्य एवेम स्टाफ उपस्थित थे ।