Home अपना शहर *77वीं गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल ने...

*77वीं गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान*

चौरई – 77 वा गणतंत्र दिवस चौरई मुख्यालय में स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य समारोह धूमधाम से मनाया गया। हर्षौल्लाश के साथ देश की शान तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम की रौनक स्कूलीय, कॉलेज के छात्र छात्राओं पत्रकारों जनप्रतिनिधियों एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नगर की समस्त शैक्षणिक संस्थाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे भाग लिया। कार्यक्रमों की भिन्न भिन्न थीम दहेज एक अभिशाप, लोकगीत, एवं देशप्रेम से ओतप्रोत गीतों ने जनमानस को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

शहर की शैक्षणिक संस्था महात्मा गाँधी पब्लिक स्कूल ने संस्कृतिक कार्यक्रम में दहेज प्रथा एवं नारी सशक्तिकरण पर आधारित ” नृत्य नाटिका लक्ष्मी मर्डर केस” ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया। नृत्य नाटिका के माध्यम से सन्देश दिया कि दहेज एक सामाजिक कुप्रथा है, यह देश की समस्त सामाजिक वर्गों के लिए अभिशाप है, देश का हर सामाजिक वर्ग इसका दंस झेल रहा है, यह एक कुरीति है, बेटी बचाओ बेटी बेटी पढ़ाओ का सन्देश,बेटियों की सुरक्षा, माता पिता दो बार कर्ज लेते है, एक बार पुत्र की शिक्षा के लिए और दूसरी बार बेटी की शादी के लिए आशय है नारी को समाज में सामान दर्जा देना चाहिए। बेटियां समाज के हर वर्ग की धरोहर है, हमारा गौरव है, देश में कानून सबसे बड़ा है का सन्देश दिया। नृत्य नाटिका ने समस्त दर्शकों को भावुक कर दिया अभिनय करने समस्त छात्र-छात्राओं के अभिनय को सभी दर्शकों ने बहुत सराहा । पुरुस्कार का वितरण विधायक सुजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जनपद अध्यक्ष सरोज रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा एवं नगर मण्डल अध्यक्ष मदन राय द्वारा किया गया।