कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र दा को दी गई श्रद्धांजलि
चौरई : चौरई क्षेत्र की ग्राम समसवाड़ा में संचालित दादा विक्रम पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी जिसमें प्रमुख रूप से इंडियन महिला खेल से जुड़ी प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा तो वही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल श्रद्धांजलि से सभी भाव विभोर हो गए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक सुजीत सिंह चौधरी पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी स्कूल के संचालक सर्वेश श्याम सिंह ठाकुर एवं अभिभावकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं सभी अतिथियों के सम्मान में बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया ।
दादा विक्रम पब्लिक स्कूल के बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर जनप्रतिनिधियों सहित अभिभावकों ने सराहना करते हुए बच्चों का प्रोत्साहन किया है वही जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की तारीफ करते हुए स्कूल संचालक को लगातार प्रगति करते रहने एवं एक से बढ़कर एक क्षेत्र में प्रतिभा गढ़ने बधाई दी । इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक गण स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।








