Home अपना शहर *शासकीय हाई स्कूल मरकाहांडी में कैरियर गाइडेंस जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*शासकीय हाई स्कूल मरकाहांडी में कैरियर गाइडेंस जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

चौरई- लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय मार्काहांडी में करियर काउंसलिंग मेले के द्वितीय एवं तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। इस मेले में षष्ठी माता आईटीआई से पधारे करियर मार्गदर्शक बजरंग धारसे, स्थानीय उद्यमी संतोष वर्मा एवं नीट परीक्षा उत्तीर्ण छात्रा कुमारी आकांक्षा वर्मा द्वारा शासकीय हाई स्कूल मरकाहांडी के छात्र-छात्राओं को संस्था की प्रभारी प्राचार्य सरिता डेहरिया एवं शिक्षकीय स्टाफ की उपस्थिति में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कक्षा दसवीं के बाद शासकीय आईटीआई एवं प्राइवेट आईटीआई में कैसे प्रवेश दिया जा सकता है और कौन-कौन से कोर्स किया जा सकते हैं। स्थानीय उद्यमी संतोष वर्मा ने छोटे-छोटे कुटीर उद्योग एवं अपने स्वयं के उद्योग कैसे स्थापित किया जा सकते हैं एवं किस प्रकार शासन से आर्थिक सहायता एवं अनुदान प्राप्त कर अपने स्वयं के उद्योग स्थापित किया जा सकते हैं, जानकारी दिया। इसी तारतम में सेल्फ स्टडी कर नीट की परीक्षा पास करने वाली स्थानीय छात्रा आकांक्षा वर्मा ने कैसे नीट एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है की जानकारी साझा किया। प्रभारी प्रचार एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होने के पश्चात “विषय चयन” के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और कक्षा 9वी एवं 10वीं तक की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में संस्थान में पधारे अतिथियों का प्रभारी प्राचार्य सरिता डेहरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।