
हम धरती के दूत थीम पर किया गया कार्यक्रम
चौरई: चौरई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमझिरी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें वन विभाग के द्वारा बच्चों को प्राकृति की शिक्षा देने के उद्देश्य से हम हैं धरती के दूत की थीम पर किया गया । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूली छात्र छात्राओं को वन क्षेत्र का भ्रमण करा कर प्रकृति वन एवं जीव जंतु की जानकारी दी गई वही भ्रमण पश्चात सभी ने एक साथ मिलकर वन भोज का आनंद लिया ।
वहीं द्वितीय सत्र के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारी एवं पत्रकारगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया गया । सत्र को आगे बढ़ाते हुए जानकारी दी गई है जल जंगल जमीन पर हमारा अधिकार है लेकिन इस पर पहला अधिकार जीव का है । जिसको छोटे-छोटे महापुरुषों के उदाहरण से विस्तार से विद्यार्थियों को बताकर वन क्षेत्र से जोड़ने उन्हें सुरक्षित संरक्षित करने प्रोत्साहित किया गया । वही कार्यक्रम के अगले क्रम में गायत्री परिवार एवं स्कूली छात्राओं के माध्यम से वन एवं पेड़ पौधों को कैसे सुरक्षित किया जा सके की प्रेरणा देने वाला नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं प्रस्तुति के अंत में अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पौधा लगाने का संकल्प भी विद्यार्थियों को दिलाया गया । कार्यक्रम की गतिविधियों ने विद्यार्थीयो सहित उपस्थित जन को प्रोत्साहित एवं वन को बचाने के लिए प्रेरित कर संकल्पित किया है
उक्त आयोजन में अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्ति एसडीओ जेपी शिवहरे वन्य परिक्षेत्र अधिकारी वंदना पाल क्षेत्र के पत्रकार अवनीत अग्रवाल ललित डेहरिया धीरज खंडेलवाल अमित सोनी श्याम चौरसिया विनोद पाल सोहन श्रीवास अनिल राय शुभांशु सिरोहिया वन विभाग के वरिष्ठ कार्यालय सहायक गोदेवार एवं सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी एवं विशेष कर्तव्य निष्ठ अधिकारी व बीट गार्ड उपस्थित रहे ।







