Home अपना शहर नगर के वार्ड क्रमांक 12 में श्रीमद् विष्णु महापुराण कथा का भक्तिमय...

नगर के वार्ड क्रमांक 12 में श्रीमद् विष्णु महापुराण कथा का भक्तिमय आयोजन, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

चौरई – चौरई नगर के वार्ड क्रमांक 12 में सदाशिव महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् विष्णु महापुराण कथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विजयानंद जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण मुखारविंद से किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे कथा स्थल पर “जय श्री विष्णु” के गगनभेदी जयघोष और भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक और दिव्य बना दिया आयोजन को सफल बनाने में पंडित साकेत तिवारी तथा वार्ड क्रमांक 12 की अरशद, फरजाना और शाहिद का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर नगर के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विधायक चौधरी सुजीत सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र ‘बबलू’ पटेल, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तीरथ ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक चंदू खंडेलवाल, कन्हैया चौरसिया, प्रमेंद्र ‘बंटी’ साहू, धीरज खंडेलवाल, श्याम चौरसिया, विनोद पाल, अनुराग बंटी जैन, प्रदीप सनोड़िया सहित आयोजक गण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कथा के दौरान पंडित विजयानंद जी महाराज ने भगवान विष्णु की महिमा, धर्म, भक्ति और सदाचार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन का परम उद्देश्य प्रभु भक्ति के माध्यम से सत्य, सेवा और संयम के मार्ग पर चलना है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस सफल आयोजन के लिए सदाशिव महिला मंडल के आयोजकों की सराहना की उपस्थित जनप्रतिनिधियो और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आत्मिक शांति प्रदान करने वाला बताते हुए ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की कामना की तथा स्वयं को इस पुण्य आयोजन का साक्षी बनना सौभाग्य बताया।