Home खेल अगर T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत…...

अगर T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत… जानिए पूरा समीकरण

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन्स में होना है. इस मुकाबले की विजेता टीम को अंतिम-चार का टिकट मिलेगा. साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 से पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना 1 मार्च (रविवार) को वेस्टइंडीज से होना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा. भारत इस मुकाबले में फेवरेट है क्योंकि टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलन शानदार है

भारतीय टीम ने सुपर-8 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के हाथों हार से की थी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारतीय टीम का आत्मविश्वास वापस आ चुका अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करती है तो उसका सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से हो सकता है. इंग्लैंड ग्रुप-2 में अपने तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर रहा है.

देखा जाए तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराने पर 4 अंकों के साथ ग्रुप-1 में कम से कम दूसरा स्थान जरूर हासिल करेगी. पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका का रहना लगभग तय है क्योंकि इस टीम के अभी ही 4 अंक है, साथ ही नेट रनरेट भी भारत और वेस्टइंडीज की तुलना में इसका काफी बेहतर है. साउथ अफ्रीका का आखिरी सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को जिम्बाब्वे से है, जहां उसके जीत हासिल करने की संभावना पूरी दिख रही है.