
चौरई (CTV) : महात्मा गाँधी पब्लिक स्कूल चौरई में गुरुवार को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम मनाया गया, कार्यक्रम में छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में उपस्थित हुए। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा भव्य झांकी बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण के पूजन पाठ के साथ प्रारंभ हुआ, डायरेक्टर जयविन्द डेहरिया एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका द्वारा बच्चों को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। सभी बच्चों ने आनंदपूर्वक कार्यक्रम के अनुभवों को एन्जॉय किया। इसके बाद सामूहिक माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बच्चों द्वारा माखन मटकी फोड़ने का प्रयास किया गया। सभी कार्यक्रम आनंदपूर्वक सम्पन हुए। भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर बच्चे जमकर थिरके, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त बच्चों, समस्त शिक्षक स्टाफ नीतेश दुर्गे, मोनिका परतेति, नेहा दुबे, अरसिया मंसूरी, पिन्की शर्मा , रोशनी विश्वकर्मा, शिवानी वर्मा, जाग्रति विश्वकर्मा, कशिश वर्मा, लक्ष्मी यादव एव विद्यालय के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार उन सभी पैरेंट्स का धन्यवाद करता है जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने बच्चों को घर से तैयार करके भेजा एवं विद्यालय में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।






