Home Uncategorized जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम काराबोह में जन सहयोग से किया...

जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम काराबोह में जन सहयोग से किया गया बोरी बंधान एवं जल संचय संवाद का भी किया गया आयोजन

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन और उपस्थिति में परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्रीमती तृप्ती सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री जयप्रकाश सूर्यवंशी, श्री आशीष साहू के मार्गदर्शन में गत दिवस विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम काराबोह में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान किया गया। इसके बाद जल संचय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने जल संचय अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा कर जल संचय के महत्व और उनकी आवश्कता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विधार्थियों और जन समुदाय से अनुरोध किया कि सभी अपने-अपने स्तर पर जल बचायें और जल के संचय एवं संरक्षण के लिये प्रयास करें, जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के छात्र-छा‌त्रायें तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। गतिविधि में परामर्शदाता श्रीमती तृप्ती सिंह व श्री आशीष साहू ने सभी विद्यार्थियों को फील्ड वर्क के जल संचय अभियान की जानकारी दी। बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों में शिवन, चितेश, अमित, अखिलेश, मयुर, लिकेश, सनी, विक्की, रोशनी, लता वानखेडे, सपना परतेती, आयशा लोधी, वंदना भटनागर, सुषमा, सपना, बबिता, शीतल, रिचा, रिना, संध्या, शिवागी, हुमेरा, रिफत, स्वाती, विशाखा, कुसुम आदि विद्यार्थियों ने श्रमदान किया । इस दौरान श्रीमती अराधना पवार, श्रीमती किरण करडे, श्री जकी खान, श्री रिफत खान, श्रीमती संध्या कुमरे, ग्रामीण जन श्री लक्ष्मीकांत करडे, श्री मोहन, श्री मुजफ्फर खान, श्री सरफराज खान आदि उपस्थित थे।