स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालय उपहार योजना के तहत जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में उपहार योजना विद्यालयों में संचालित हो रही है । राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक श्री राकेश कुमार मालवीय (सचिव टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद) ने बताया कि आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कौआखेड़ा के 62 छात्र-छात्राओं को हाउस ड्रेस का वितरण स्वयं के खर्च पर किया । इस अवसर पर श्री मालवीय ने कहा कि मेरी प्रथम नियुक्ति वर्ष 1998 में यहां हुई थी, जब यह ग्राम पहुंच विहीन था, तब से 2024 तक उन्होंने यहां सेवा दी और विद्यालय के अकादमिक विकास, अधोसंरचना विकास सहित छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये हर सम्भव प्रयास किया है एवं यहां के प्रत्येक छात्रों के उज्ज्वल विकास की कामना करते है । इसलिए नवाचार के लिए हाउस ड्रेस का वितरण किया है । इस अवसर पर शिक्षक श्री रामसिंह पंचेश्वर, माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री तेजकुमार चौरिया, प्राथमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री राजू चौरसिया, शिक्षक श्री प्रमोद गोरले, सुश्री रेखा शर्मा, श्रीमती रंजना बम्होरे उपस्थित थे । इस भेंट के लिए बीआरसी श्री विजय पवार व श्री तेजकुमार चौरिया ने आभार व्यक्त किया।








