Home खेल वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हारा:गुडकेश मोती ने...

वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हारा:गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप सी के मैच में 30 विकेट से हराया। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई।

सैम करन ने नाबाद 43 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 33 रन और फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए। गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके। दो विकेट रोस्टन चेज को मिला। अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफन रदरफोर्ड ने 7 छक्के लगाकर 76 रन बनाए। आदिल रशीद ने 2 विकेट लिए।