Home Uncategorized नवांकुर सखी कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, ग्रामीणों को दिया जागरूकता का...

नवांकुर सखी कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, ग्रामीणों को दिया जागरूकता का संदेश

चौरई – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई की नवांकुर संस्था केशवानंद लोक कल्याण समिति के द्वारा सेक्टर क्रमांक 01 के ग्राम बीझावाडा, समसवाड़ा, झिलमिली, नवेगॉव मकारिया मे शासन की मंशानुसर एवं विभाग के निशानिर्देशों के अनुसार नवांकुर सखी कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, पौधा रोपण, संगोष्टी, भजन आदि

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे जिला समन्वयक अखिलेश जैन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा की विशेष उपस्थिति रही!

श्री जैन द्वारा सभी ग्रामो मे ग्रामीणों के सहयोग एवं नवांकुर समिति के सदस्यों व प्रस्फुटन समिति के द्वारा ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों को सराहा गया! सभी कार्यक्रम मे मुख्य रूपसेमहेन्द्र सिंग चौहान, अनिल सनोड़िया परामर्शदाता संदीप शर्मा, मनीष तिवारी, संगीता पाण्डेय व समिति सदस्य संजीव पाण्डेय, प्रियंका वर्मा, अनामिका मोहरासिया , राहुल वर्मा , योगेंद्र मोहरासिया उपस्थिति रहे!