Home अपना शहर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली...

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा आयोजित

सेक्टर क्रमांक 05 ग्राम पंचायत टॉप में नवांकुर संस्था द्वारा पौधा वितरण

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दिनांक 13/08/26 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के मार्गदर्शन में विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान की उपस्थिति में विकासखंड चौरई जिला छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत टॉप में चयनित नवांकुर संस्था आदर्श जिज्ञासा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टॉप के संयुक्त तत्वावधान में माता मंदिर में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य पर नवांकुर सखियों की संगोष्ठी आयोजित किया गया एवं नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा निकाली गई ।

इस अवसर पर विकास खण्ड समन्वयक अफ़सा खान ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत ‘नवांकुर सखी’ पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और महिलाओं को सामाजिक विकास से जोड़ने की एक अनूठी पहल है। इसमें प्रत्येक परिवार से एक महिला को ‘सखी’ के रूप में चुनकर उन्हें पौधे तैयार करने, लगाने और विशेष अवसरों पर उनका संरक्षण करने की जिम्मेदारी दी जाती है।

परामर्शदाता मनीष तिवारी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए आदर्श जिज्ञासा समिति तितरी के अध्यक्ष श्री रामदयाल यादव जी ने नवांकुर सखियों बताया कि पौधों को लगाना क्यों आवश्यक है ये हमारे पर्यावरण के लिए क्यों आवश्यक है ये हमारे जीवन का हिस्सा है जो हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है इसके पश्चात हरियाली यात्रा सभी साखियों के साथ निकली गई एवं पौधा रोपण किया गया एवं हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय जन उत्सव के बारे में बताया।एवं तिरंगा रैली भी निकाली गई कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री मनीष तिवारी है

श्री अकील अहमद श्री गेहरसिंग जी एवं प्रस्फुटन अध्यक्ष रंजीता यादव सचिव ऋतु हरेन्द्र वार ,संतोषी बनवारी समाजसेविका , श्रीमती दीपिका रघुवंशी एवं नवांकुर सखी उपस्थिति रही।