Home Uncategorized संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर चौरई में गूंजा समरसता का...

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर चौरई में गूंजा समरसता का संदेश

भाजपा नगर मंडल ने किया भव्य स्वागत, स्कूली विद्यार्थियों से लेकर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का किया अभिनंदन

चौरई- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के तहत मंगलवार को संत रविदास जी की यात्रा का चौरई नगर में भव्य स्वागत किया गया अमरवाड़ा की और से आई इस यात्रा के चौरई पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल सहित नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही जगह-जगह स्वागत किया गया

स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों जनप्रतिनिधियों,भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने यात्रा में सहभागिता करते हुए संत रविदास जी के संदेश को नमन किया। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा का समापन जोड़ा हनुमान मंदिर में हुआ।

यहां श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों ने संत रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा अब चौरई के ग्रामीण क्षेत्रों की ओर आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा आयोजित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के समानता, मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र ‘बबलू’ पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, जिला मंत्री नीलू निर्मलकर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष सिरपत नायक वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ईश्वर सिंह चौधरी अनमोल चौधरी, मंत्री रितु चौरसिया, केशव तिवारी, चंद्रभान सोनी, गोविंद दांतले, राजवंश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बब्बी चौरे विनोद पाल, सुमित सराठे सहित भाजपा कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षक,विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।