Home Uncategorized अनुराग ट्रेडर्स में एक सप्ताह में दो बार चोरी नगर में चोरों...

अनुराग ट्रेडर्स में एक सप्ताह में दो बार चोरी नगर में चोरों के हौसले बुलंद

छिंदवाड़ा रोड पर पिकअप को बनाया निशाना CCTV में चोरी करते नजर आया संदिग्ध नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चौरई- नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने व्यापारियों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं छिंदवाड़ा रोड स्थित अनुराग ट्रेडर्स में महज एक सप्ताह के भीतर एक ही स्थान पर दो बार चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान के सामने खड़ी पिकअप को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले पिकअप से स्टेपनी चोरी की गई थी। इसके बाद बीती रात चोरों ने दोबारा उसी वाहन को निशाना बनाते हुए उसका एक टायर खोलकर चोरी कर लिया चोरी की पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध वाहन से टायर खोलकर ले जाता दिखाई दे रहा है घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया है हालांकि एक ही स्थान पर लगातार दूसरी बार चोरी होने से व्यापारियों में नाराजगी है।

नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे, लेकिन फुटेज के नाम पर खाली हाथ

दुकान संचालक चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि नगर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन कई कैमरे वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं ऐसे में चोरी की घटना होने के बाद भी पुलिस और आम लोगों को सीसीटीवी फुटेज से कोई खास मदद नहीं मिल पा रही है अनुराग वर्मा का कहना है कि इतने बड़े नगर में लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे ही यदि काम नहीं करेंगे तो फिर इनका उद्देश्य क्या है नगर पालिका द्वारा लगाए गए इन कैमरों के रखरखाव और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है

एक तरफ चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की बात सामने आने से व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं अब सवाल यह भी है कि क्या नगर पालिका की जिम्मेदारी केवल कैमरे लगाने तक है या उनकी नियमित देखरेख और चालू स्थिति सुनिश्चित करना भी उसकी जिम्मेदारी है अब नगर के व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के साथ-साथ नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं में पुलिस को ठोस सुराग मिल सकें।

सीसीटीवी को लेकर पार्षद ने दिया आश्वासन

वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शाहिद मंसूरी ने कहा कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर पालिका परिषद की बैठक में सीसीटीवी कैमरों से संबंधित मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही पूरे चौरई नगर में आवश्यक स्थानों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और बंद पड़े कैमरों को दुरुस्त कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर पुलिस को भी जांच में मदद मिल सके।