
चौरई में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से दहशत, बेखौफ चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम
चौरई। नगर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही वारदातों के बीच चोरों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
बताया जा रहा है कि मार्केट में स्थित ओम बर्तन भंडार ज्वेलर्स में चोरों ने मौका पाकर दुकान को निशाना बनाया और बड़ी सफाई से 4 तोला सोना 8 लाख का गिरवी जेवरात 1 करधोना व पचास हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सामने आते ही परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
लगातार वारदातों से उठ रहे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
चौरई क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और रात्रि गश्त व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
कैमरे में रिकॉर्ड हुई चोरी की वारदात
लाखों के जेवरात चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस द्वारा दुकान में लगा कैमरा व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश कर रही है।






