IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहद एरेना में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा, जब ऑक्शन भारत के बाहर हो रहा है। 2026 के आईपीएल ऑक्शन की फाइनल लिस्ट भी बीसीसीआई ने कंफर्म कर दी है, जिसमें 1355 नहीं, बल्कि 350 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां बोली लगाई जाएगी।
बता दें कि बीसीसीआई ने शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों की बड़ी लिस्ट तैयार की थी और फ्रेंचाइजियों से कहा था कि वे उन खिलाड़ियों के नाम बताएं, जिन्हें वे ऑक्शन पूल में देखना चाहती हैं।
इसके बाद छंटनी की गई, जिसकी वजह से 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को बाहर किया गया और 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार हो गई। फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम शामिल हुए हैं, जो पहले इस लिस्ट में मौजूद नहीं थे। इनमें सबसे बड़ा नाम है साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बैटर क्विंटन डी कॉक का है।
IPL 2026 Auction की फाइनल हुई लिस्ट, 1355 नहीं कुल 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; इस स्टार की हुई सरप्राइज एंट्री
IPL 2026 Auction Final List: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। बीसीसीआई ने 1355 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची से छांटकर 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की है। इस सूची में 35 नए नाम शामिल हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। डी कॉक की एंट्री अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से यू-टर्न लेने के बाद हुई है।
HighLights
- 16 दिसंबर 2025 को होगा IPL 2026 का मिनी ऑक्शन
- 350 खिलाड़ियों पर 16 दिसंबर को लगेगी बोली
- 35 नए खिलाड़ी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में हुए शामिल
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहद एरेना में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा, जब ऑक्शन भारत के बाहर हो रहा है। 2026 के आईपीएल ऑक्शन की फाइनल लिस्ट भी बीसीसीआई ने कंफर्म कर दी है, जिसमें 1355 नहीं, बल्कि 350 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां बोली लगाई जाएगी।
बता दें कि बीसीसीआई ने शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों की बड़ी लिस्ट तैयार की थी और फ्रेंचाइजियों से कहा था कि वे उन खिलाड़ियों के नाम बताएं, जिन्हें वे ऑक्शन पूल में देखना चाहती हैं।
इसके बाद छंटनी की गई, जिसकी वजह से 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को बाहर किया गया और 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार हो गई। फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम शामिल हुए हैं, जो पहले इस लिस्ट में मौजूद नहीं थे। इनमें सबसे बड़ा नाम है साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बैटर क्विंटन डी कॉक का है।
IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट में 35 नए खिलाड़ी शामिलसाउथ अफ्रीका के विकेटकापर-बैटर क्विंटन डी कॉक की आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सरप्राइज एंट्री हुई है। डी कॉक पहले इस ऑक्शन के लिए लिस्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बाद में कुछ फ्रेंचाइजियों की सिफारिश के बाद उनका नाम जोड़ा गया। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका नाम तब आया जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया और भारत के खिलाफ वनडे में सेंचुरी ठोकी।
33 साल के डी कॉक 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे, जो कि पिछले ऑक्शन में केकेआर द्वारा खरीदी गई रकम से बिल्कुल आधा है।
केकेआर ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वह अब विकेटकीपर बल्लेबाजों को सौंपी गई तीसरी टीम में दिखाई देंगे। कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने भी अद्यतन रोस्टर में जगह बनाई है जिनमें ट्रैवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालागे शामिल हैं।