Home अपना शहर चौरई नगर पालिका सभागृह में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

चौरई नगर पालिका सभागृह में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

चौरई: भारत सरकार के निर्देशानुसार 13 अप्रैल 2026 को आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के तहत चौरई नगर पालिका सभागृह में भी नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण DD News के माध्यम से देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभय राज सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अभिषेक वर्मा, सभापति नीलू निर्मलकर सहित नगर की महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकत्र होकर सम्मेलन का सामूहिक अवलोकन किया।

गौरतलब है कि नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर की महिलाओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों—जैसे शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया एवं सामाजिक सेवा—से जुड़ी विशिष्ट महिला प्रतिभाओं की सहभागिता रही।

स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके योगदान को सम्मानित करना एवं समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। साथ ही अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।