Home धर्म महाकाल मंदिर में राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए 18 अक्टूबर को...

महाकाल मंदिर में राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए 18 अक्टूबर को शनि प्रदोष के दिन होगी महापूजा

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 18 अक्टूबर को शनि प्रदोष के संयोग में आ रही धन त्रयोदशी से दीपपर्व का शुभारंभ होगा। पुजारी, पुरोहित राष्ट्र में सुख,समृद्धि व आरोग्यता की कामना से महाकाल की महापूजा करेंगे। 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। दीपपर्व पर राजा का आंगन रंगोली से सजेगा। आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की जाएगी। दीपपर्व पर होने वाले खास आयोजनों पर रिपोर्ट।-

धनत्रयोदशी : महाकाल पर न्यौछावर होंगे चांदी के सिक्केधनत्रयोदशी पर पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी। राष्ट्र में सुख,समृद्धि के लिए भगवान को चांदी का सिक्का अर्पित कर पूजा अर्चना की जाएगी। मान्यता है भगवान महाकाल की इस प्रकार पूजा अर्चना करने से राष्ट्र में धन धान्य व सुख समृद्धि बनी रहती है। महाकाल की महापूजा के बाद मंदिर समिति द्वारा चिकित्सा इकाई में आरोग्यता के लिए भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा।