Home धर्म अहोई अष्टमी पर मंगल पुष्य के महासंयोग में मनाया जाएगा माता हरसिद्धि...

अहोई अष्टमी पर मंगल पुष्य के महासंयोग में मनाया जाएगा माता हरसिद्धि का प्राकट्योत्सव

उज्जैन। देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर में अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2025) पर मंगलवार को पुष्य नक्षत्र के संयोग में माता हरसिद्धि का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। तड़के 4 बजे माता हरसिद्धि का पंचामृत अभिषेक पूजन तथा विशेष शृंगार होगा। शाम को खीर का महाभोग लगाकर आरती की जाएगी। कन्या पूजन होगा। भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा होगी।

महंत राजेश पुरी ने बताया शक्तिपीठ हर सिद्धि की पूजन परंपरा में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अहोई अष्टमी पर माता हरसिद्धि का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। श्रीमद्देवी भागवत पुराण में अहोई अष्टमी पर देवी दुर्गा के प्राकट्य की मान्यता है। माता हरसिद्धि शक्ति का ही अंश है, इसलिए शक्तिस्वरूपा मां जगदम्बा का प्राकट्य उत्सव अहोई अष्टमी पर माने की परंपरा चली आ रही है।