Home अपना शहर *जल संचय अभियान के तहत ग्राम पालादोन में ग्रामीणों ने रोका पानी*

*जल संचय अभियान के तहत ग्राम पालादोन में ग्रामीणों ने रोका पानी*

*जनसहयोग से किया गया बोरी बंधान

चौरई : मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई अंतर्गत नवांकुर संस्था केशवानंद लोक कल्याण समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं समाजकार्य के छात्र छात्राओं द्वारा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी ब्लॉक समन्वयक अफ़्शा खान की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में स्थानीय नदी पर बोरी बंधान कार्य किया।इस बोरी बंधान कार्य से मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी और ग्राम के नागरिकों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्धता बनेगी।

इस जल संचय अभियान से जलस्तर में भी बढ़ोतरी संभव है,बोरी बंधान कार्य में परामर्शदाता श्री संदीप शर्मा जी,श्रीअकील खान, श्री मनीष तिवारी जी ,श्रीमती संगीता जी ग़हर सिंह जी, प नवांकुर संस्था प्रमुख महेंद्र तिवारी जी ,रामदयाल जी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य,समाजकार्य छात्र छात्राओं ग्राम वासियों के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य संपन्न हुआ।साथ ही जिला समन्वयक महोदय श्री अखिलेश जैन जी द्वारा नवांकुर एवं मेंटर की बैठक ली गई जिसमे जअप ऐप एवं जीओ टैग फोटो गतिविधि सभी सेक्टर में करने हेतु प्रशिक्षित किया गया,

जल संचय अभियान में अधिक से अधिक पौधारोपण हो इस पर चर्चा की गई एवं लोगों को इस अभियान से प्रेरित करे इस पर भी चर्चा की गई एवं ग्राम में छात्रों के साथ कुछ नवाचार किया जाए ताकि वो स्वयं प्रेरित होकर ग्राम विकास के लिए कर कर सके इस विषय में संपूर्ण जानकारी जिला समन्वयक महोदय श्री अखिलेश जैन जी द्वारा दी गई अंत में सभी का आभार विकासखान समन्वयक अफ़्शा खान द्वारा किया गया।