Home Health कपूरदा आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मी

कपूरदा आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मी

बीएमओ निरीक्षण से खुली लापरवाही स्वास्थ्य कर्मियों कि पोल?

चौरई : आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर स्टाफ की नियुक्ति भी की गई है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे कपूरदा आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र में हुए निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। बीएमओ डॉ. सेन के निरीक्षण के समय केंद्र पर सीएचओ श्रीमती दीपशिखा सोनकर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। केंद्र खुला जरूर था, लेकिन वहां केवल एक एमटीएस वर्कर मोबाइल चलाते नजर आया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं चलता और स्टाफ कभी-कभार ही आता है। इससे ग्रामीणों का स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा कम होता जा रहा है। सरकार द्वारा बीपी और शुगर जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई सुविधा नहीं मिल रही इसके अलावा, वर्तमान में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की भी ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं है, जो स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं और आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्राम के प्रबुद्ध जनों ने बीएमओ सेन से कहा कि समय रहते जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, तो सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगी और अंततः जिसका नुकसान ग्रामीणों को हो रहा है ।