Home अपना शहर जनगणना 2027 की तैयारी तेज, चौरई में प्रगणकों को दिया जा रहा...

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, चौरई में प्रगणकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

चौरई। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत नगर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, घरों की नंबरिंग तथा ‘हेलो ऐप’ के माध्यम से डिजिटल डाटा एंट्री की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे कार्य को सरल, सटीक और पारदर्शी तरीके से करने की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड के मास्टर ट्रेनर मदन सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बैचवार सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।

वहीं, प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण एसडीएम प्रभात मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी जनगणना को आधुनिक तकनीक के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल डाटा संग्रहण की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी, बल्कि सटीक आंकड़े भी प्राप्त हो सकेंगे।