राम संकीर्तन ग्रुप ने निकाली भव्य पैदल चुनरी यात्रा, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

चौरई : गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर चौरई नगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। राम संकीर्तन ग्रुप के सदस्यों ने सामूहिक रूप से नर्मदा स्नान के लिए भव्य जत्था निकाला।यह यात्रा नगर के जोड़ा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर माता मंदिर एवं बंजारी माता मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए रवाना हुए
महिला शक्ति का संदेश
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और समाज में महिला शक्ति जागरण का संदेश दिया।
एकता का प्रतीक बनी भगवा टोपी
संकीर्तन ग्रुप के सदस्यों द्वारा पहनी गई भगवा टोपी और एकरूप वेशभूषा ने यात्रा को विशेष आकर्षण दिया और एकता का संदेश दिया।

150 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा मात्र 5 लोगों के विचार से शुरू हुई थी, जो आज बढ़कर 150 से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी तक पहुंच गई है।
धर्म और आस्था की ओर बढ़ता कदम
नगर से बड़ी संख्या में लोगों का नर्मदा स्नान के लिए जाना धार्मिक आस्था और संस्कृति के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। श्रद्धालु भक्ति भाव से गंगा मैया और मां नर्मदा का स्मरण करते हुए राममय हो गए।गंगा सप्तमी के अवसर पर निकली यह भव्य यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने का संदेश दे गई।गंगा सप्तमी पर नर्मदा स्नान के लिए निकला भक्ति जत्था
राम संकीर्तन ग्रुप ने निकाली भव्य पैदल चुनरी यात्रा, गूंजे जय श्री राम के जयकारे गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर चौरई नगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
गंगा सप्तमी के अवसर पर निकली यह भव्य यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने का संदेश दे गई।








