Home अपना शहर देवी भाव में झूमे श्रद्धालु, भागवत कथा समापन की आरती बनी आस्था...

देवी भाव में झूमे श्रद्धालु, भागवत कथा समापन की आरती बनी आस्था का केंद्र

भैरव मंदिर वार्ड क्रमांक 3 में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, आज होगा हवन-पूजन एवं भंडारा

चौरई :(CTV) भैरव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के अंतिम दिवस आरती के दौरान देवी भाव एवं भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। आरती के समय देवी भार आने पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे तथा मंदिर परिसर जयकारों और धार्मिक उल्लास से गूंज उठा।

कथा का वाचन कथावाचक आकाश दुबे वैदिक द्वारा किया गया। विगत सात दिनों से चल रही कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे थे। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली।

अंतिम दिवस व्यास पीठ से भगवान की भक्ति, धर्म एवं मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सदाचार एवं संस्कारों का संदेश दिया गया।

आरती के दौरान कई श्रद्धालु देवी भाव में भावविभोर हो गए, जिसके चलते पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की।

आयोजकों ने बताया कि रविवार को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

CTV के लिए कैमरा पर्सन शुभांशु के साथ श्याम चौरसिया की रिपोर्ट