चौरई नगर व ग्रामीण क्षेत्रों पर अवैध गतिविधियों पर जताई चिंता.. कार्रवाई की मांग
क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अवैध शराब के कारण अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में भी वृद्धि हो रही है।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए तथा ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गुड्डा रघुवंशी जी, छोटू यादव, साहिल चौरसिया, सत्यम ठाकुर, मनीष रघुवंशी, मुकेश साहू, हरिओम तिवारी, अनंत गुप्ता, पंकज साहू, अनुराग सोनी, शिवा शर्मा, सागर वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौके में उपस्थित रहे।








