Home राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चौरई में श्रद्धांजलि सभा...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चौरई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव स्मरणीय – वक्ताओं ने किया नमन

चौरई (CTV) : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौरई द्वारा सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष वीरपाल इवनाती, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आगे उनके बलिदान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस सशक्त और एकात्म भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में आज देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों का उल्लेख करते हुए उनके जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

CTV के लिए कैमरामैन शुभांशु के साथ श्याम चौरसिया की रिपोर्ट