
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने अनाथ बालिका शांति के साथ बांटी खुशियां, दिया सामाजिक समरसता का संदेश
चौरई (CTV): आज के दौर में जहां जन्मदिन अक्सर दिखावे और भव्य आयोजनों तक सीमित रह जाते हैं, वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने अपने जन्मदिवस को एक अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाकर समाज के सामने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

उन्होंने अपनी खुशियों को फुटपाथ पर जीवन यापन कर रही एक अनाथ बालिका शांति के साथ साझा कर यह संदेश दिया कि असली उत्सव वही है, जिसमें किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।
जन्मदिवस की शुरुआत धार्मिक वातावरण में हुई। मदन राय ने षष्ठी माता मंदिर में पूजन-अर्चन कर नगर के जोड़ा हनुमान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

दोपहर में पूर्व विधायक कार्यालय में पंडित रमेश दुबे की उपस्थिति में शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया इसी पश्चात सेवा सदन कार्यालय में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। शाम के वक्त युवा दोस्तों के साथ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बीएमओ डॉक्टर अशोक सेन के साथ भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए आशीर्वाद लिया गया लेकिन जन्मदिन का सबसे भावुक और यादगार क्षण रात को देखने मिला, जब मदन राय बस स्टैंड स्थित नगर पालिका परिसर में रहने वाली महिला सुमन की पुत्री क्रांति के बीच पहुंचे।
राय इलेक्ट्रॉनिक्स परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्रांति के साथ केक काटकर उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशियां उस मासूम बच्ची के नाम कर दीं, जिसके जीवन में ऐसे अवसर शायद ही कभी आते हों। केक कटते ही क्रांति के चेहरे पर खिली मुस्कान ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। उपस्थित लोगों ने इसे केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि मानवता का उत्सव बताया।

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 269.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के वरिष्ठजन, युवा, व्यापारी, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मदन राय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति अपनी खुशियों का थोड़ा सा हिस्सा जरूरतमंदों के साथ साझा करे, तो कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस नहीं करेगा।
लोगों ने कहा कि आज के समय में जब स्वार्थ और दिखावे का दौर बढ़ रहा है, ऐसे में किसी अनाथ बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास समाज को नई दिशा देने वाला है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है, जो समरसता, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करती है।

इसके बाद बस स्टैंड में बस स्टैंड यूनियन द्वारा भारत माता चौक में राष्ट्रीय हिंदू सेवा के युवाओं, शुक्ला लॉन में मनोज युवा मित्र मंडली, चांद रोड में राय परिवार मित्र मंडली द्वारा तथा मिलन लॉन में स्कूल दोस्त मित्र मंडली द्वारा विभिन्न स्थानों पर केक काटकर मदन राय को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
CTV के लिए कैमरा में शुभांशु के साथ श्याम चौरसिया की रिपोर्ट







