Home अपना शहर अन्नू चौरसिया खिला रहा है खुलेआम सट्टे बाजी का गेम

अन्नू चौरसिया खिला रहा है खुलेआम सट्टे बाजी का गेम

कुंडा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे लोग सट्टा लगाने

चौरई। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा में कथित रूप से सट्टेबाजी का अवैध खेल संचालित होने के आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अन्नू चौरसिया द्वारा खुलेआम सट्टे का खेल संचालित किया जा रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सट्टा लगाने पहुंच रहे हैं।

अन्नू चौरसिया द्वारा चलाया जा रहा सट्टा का धंधा का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है लाखों रुपए की पट्टियाँ प्रतिदिन मिल रही है आखिर यह कारवां कब तक संचालित होता रहेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की पूर्व कार्रवाई के बावजूद कथित सट्टेबाजी पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। उनका दावा है कि सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग सट्टे की पर्ची लगाने के लिए एकत्रित होते हैं, जिससे गांव में भीड़भाड़ बढ़ रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह कथित गतिविधि लंबे समय से संचालित होने की चर्चा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई परिवार सट्टे की लत के कारण आर्थिक संकट में फंस गए हैं। उनका कहना है कि लोग अपनी मेहनत की कमाई और यहां तक कि अपनी संपत्ति भी दांव पर लगा रहे हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो युवाओं में जुए की लत बढ़ने के साथ सामाजिक और आर्थिक समस्याएं भी गहरा सकती हैं।