Home अपना शहर हरयाली की ओर बढ़ता हुआ समाज

हरयाली की ओर बढ़ता हुआ समाज

पर्यावरण को बचाने के लिए किया साप्ताहिक वृक्षारोपण

चौरई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान निरन्तर चलाया है मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपuण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन व्रक्ष ही रहे हैं।

मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अती आवश्यक है। उसी विचार के साथ साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें शुद्ध वायु वातावरण स्वच्छ रहे प्रदूषण के रोकथाम के लिए अति आवश्यक है

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बेहद जरूरी है ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा केमरिज विद्यालय में व धार्मिक स्थलों में बहुत से नव पौधे लगाए गए जिसमें मुख्य रूप से गुड्डा रघुवंशी चेतन रघुवंशी पंकज साहू मनीष रघुवंशी छोटूयादव मुकेश साहू साहिल चौरसिया हरिओम तिवारी सत्यम ठाकुर आनंद गुप्ता सूरज गुप्ता विक्रम राय सागर वर्मा प्रियांशु निक्की मयंक कमरीज विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे