Home राजनीति भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय की अध्यक्षता में चौरई अन्नपुर्णा लॉन...

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय की अध्यक्षता में चौरई अन्नपुर्णा लॉन में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न हुई।

चौरई- भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा आज सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का आयोजन स्थानीय अन्नपूर्णा लॉन में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में जिला संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, शासकीय स्थानों पर स्वच्छता अभियान, मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

कार्यशाला में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, जिला मंत्री नीलू निर्मलकर,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय ठाकुर, महामंत्री राजेंद्र संदराम व अनमोल चौधरी और अनिल उइके, उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, दीपक वर्मा,चंद्रभान सोनी, ओम नरेश शर्मा, सुमित सराठे, दान सिंह चंद्रवंशी, गंगाधर वर्मा, बंटू चौहान, शिवराम वर्मा, रितु चौरसिया, रंजीत ठाकुर, गोविंद दांताले, मुकेश वर्मा, श्यामलाल नामदेव, अनिल रघुवंशी, शारदा प्रसाद तिवारी, पारीक खान एवं विनोद पाल सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।