Home अपना शहर शासकीय महाविद्यालय चौरई के छात्र एवं छात्राओं ने सांसद खेल महोत्सव में...

शासकीय महाविद्यालय चौरई के छात्र एवं छात्राओं ने सांसद खेल महोत्सव में जीता गोल्ड मेडल

सासंद खेल महोत्सव के अंतर्गत नेटबॉल, हैंडबॉल एवं पिट्टू प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय चौरई की पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।

सासंद खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग जी ने विजेता टीमों को ट्राफी, गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सासंद विवेक बंटी साहू और महापौर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय प्राचार्य श्री मुकेश कुमार ठाकुर एवं समस्त स्टाफ ने तिलक लगाकर स्वागत किया साथ ही महाविद्यालय स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।महाविद्यालय टीम के ओपन केटेगिरी में डॉ राजेश कुमार कहार की कप्तानी में पिट्टू टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। महिला टीम में साक्षी उईके और भाग्यश्री के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। नेटबॉल महिला टीम में रामसखी वर्मा की कप्तानी में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग जी द्वारा शासकीय महाविद्यालय चौरई के चार खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर अवार्ड दिया गया जिसमें भाग्यश्री और आकाश नायक को पिट्टू प्रतियोगिता में एवं सुयश उईके को हैंडबॉल प्रतियोगिता में और रामसखी वर्मा को नेटबॉल प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय चौरई की टीम ने विजेता की 6 ट्राफियां प्राप्त की।