सहकारिता विभाग के कर्मी सहित भाजपा नेता स्वागत कार्यक्रम में हुए शामिल
चौरई: जिले में एकदिवसीय प्रवास के दौरान आए सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग का चौरई से सिवनी की ओर जाने के दौरान चौरई क्षेत्र के ग्राम झिलमिली एवं नवेगांव बायपास पर बड़ी संख्या में उपस्थित सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया ।
बायपास पर स्वागत के दौरान मंत्री विश्वास सारंग के साथ जिले के सांसद विवेक बंटी साहू अमरवाड़ा विधानसभा के विधायक कमलेश शाह भी उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन जनपद अध्यक्ष सरोज रघुवंशी विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय भाजपा के वरिष्ठ नेता अतरलाल वर्मा के साथ बड़ी संख्या में नेतागण शामिल हुए ।
सहकारिता विभाग के मंत्री के स्वागत के दौरान उपस्थित सहकारिता कर्मियों में बड़ा उत्साह रहा है सर्वप्रथम सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्र में प्रवेश करते ही झिलमिली ग्राम में प्रबंधक राधेश्याम रघुवंशी के नेतृत्व में उपस्थित कर्मियों के द्वारा स्वागत किया गया तो वहीं नगर के बायपास पर जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राकेश साहू संतोष सनोडीया एवं सहकारिता समिति के प्रबंधक संतोष रघुवंशी मोहन पांडे सूरज सनोडिया सुनील सनोडिया शरद दुबे विजय शर्मा लियाकत अली खान स्वदेश बंदेवार इंद्र कुमार वर्मा कुबेर वर्मा नितिन ठाकुर दिलीप ठाकुर राजेश रमेश डेहरिया अशोक मर्सकोले अंकित पाल के साथ बड़ी संख्या में सहकारिता कर्मी उपस्थित रहे ।








