भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा श्रद्धा संकल्प,प्रेरणा व उत्साह के साथ मनाई गई अटल जयंती
चौरई-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौरई द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई कार्यक्रम का आयोजन पहले भाजपा नगर मंडल कार्यालय में किया गया, जहां अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रेरणास्पद जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवेदना और सुशासन की नई परिभाषा दी तथा भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई मंडल कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाईपास स्थित अटल चौक पहुंचे उल्लेखनीय है कि इस चौक का नामकरण पूर्व में ही अटल बिहारी वाजपेई जी के सम्मान में अटल चौक किया गया था। यहां पर भी समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनका जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज और संगठन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्रावन सोनी, आनंद चौरसिया, गोविंद दन्ताले,ओम नरेश शर्मा, केशव तिवारी,सुमित सराठे, रितु चौरसिया, दीपा राय, कपिल विश्वकर्मा,प्रेम राय,नीरज भावरकर, लालू यादव,अमन साहू, अमन जैन, प्रदुम गार्डे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम का समापन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।








