60 से अधिक बैल जोड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रथम विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी से किया गया सम्मानित

चौरई क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामगढ़ के आश्रित ग्राम पिपरिया फतेहपुर में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विशाल पट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक बैल जोड़ियों ने भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 15 से अधिक बैल जोड़ियों को नगद पुरस्कार, शील्ड एवं विशेष पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली फैजान खान (चौरई) की बैल जोड़ी को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई, साथ ही बैल जोड़ी सवार को ₹2000 नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेता जोड़ियों को भी नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि पिपरिया फतेहपुर में यह पट प्रतियोगिता पिछले 30 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है,
जो क्षेत्र की परंपरा और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेद प्रकाश श्रीराम चौरसिया एवं दीपक किशोर तिवारी उपस्थित रहे। वहीं पट समिति के संयोजक विश्राम राठौर, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे, सचिव मंगल बंजारा, ग्राम पंचायत सरपंच अशोक पंचेश्वर, चौरई से रमेश साहू दिन्नु जैन रामप्रकाश यादव पत्रकार श्याम चौरसिया राजेश उइके पट समिति अध्यक्ष राजेश दुबे सहित शंकर भारत, संत कुमार, चंद्रावन, आसाराम, दशरथ, रघुवीर, महेश, रवि एवं निरंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से पट प्रतियोगिता को आकर्षक एवं सफल बनाया गया।








