चौरसिया महिला समिति द्वारा किया गया आयोजन,सामाजिक भोज के साथ होगा समापन
चौरई:डोमन गुरु बाबा का मंदिर निर्मित होने के बाद चौरसिया महिला समिति के द्वारा अखंड रामायण पाठ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है जिसका की शुभारंभ मंगलवार दोपहर 12:00 बजे गणेश भगवान एवं डोमन गुरु बाबा के पूजन पाठ के साथ शुभारंभ हुआ । जिसमें चौरसिया समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक जनों में पहुंचकर पाठ का पाठन किया है । कार्यक्रम के संबंध में समाज की महिला अध्यक्ष विनीता चौरसिया ने चर्चा में बताया है लंबे समय से सामाजिक जनों के सहयोग से चल रहे निर्माण कर पूर्ण होने के बाद यह एक अवसर है कि मंदिर के पूजन साथ सामाजिक जनों की एकजूटता के लिए आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला समिति की सक्रिय सहभागिता से सभी सामाजिक जनों के घर पहुंच कर आमंत्रित कर सहयोग लिया गया है वही मंगलवार की दोपहर से बड़ी संख्या में सामाजिक जन पहुंच कर संगीतमय ढंग से रामायण पाठ का पाठन करते हुए भक्ति भाव से आनंद ले रहे । अखंड रामायण पाठ समापन पश्चात सभी सामाजिक जन एक साथ मिलकर भोजन का आनंद लेंगे । उक्त आयोजन में महिला समिति के साथ समाज के वरिष्ठ जन साथ युवा पीढ़ी सक्रिय रूप से भागीदारी दे रही है ।








