Home अपना शहर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति*

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति*

चौरई- ज्ञान सागर विद्या मंदिर रामगढ़ में भव्य वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 21 जनवरी को संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने मंच पर सतरंगी कार्यक्रम के रंग बिखेरे। कार्यक्रम का शुभारंभ पालकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर वीणा वादिनी मां सरस्वती की स्तुति वंदना के साथ शुरू हुआ। शाला के संचालक संजय दुबे ने समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। अशासकीय शाला संघ चौरई की ओर से वरिष्ठ संचालक जयविंद डेहरिया, मोहन जावरे, विवेक सनोड़िया, सिकंदर सिंह, मिथिलेश विश्वकर्मा, बीआरसी ऑफिस चौरई से मनोज साहू, अभिषेक वर्मा महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच पर अपनी प्रस्तुतीकरण दी।

कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, देश प्रेम से ओतप्रोत रहे। सभी कार्यक्रम का निर्देशन शाला शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संचालक संजय दुबे ने सादर आभार प्रकट कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।