*नारी सशक्तिकरण, नारी ने फहराया तिरंगा*
चौरई । चौरई नगर में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया । विधायक सुजीत सिंह चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों ने 77 वे गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी । प्रभात फेरी नगर पालिका परिषद से मुख्य मार्ग होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। प्रभात फेरी में विभिन्न विभाग की झांकियां, स्कूलीय छात्र, एनसीसी, स्काउट, रेड क्रॉस पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक भारत माता की जय के नारे गुंजायमान करते हुए स्टेडियम ग्राउंड मुख्य समारोह स्थल पहुंचे।

मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड में जनपद अध्यक्ष सरोज रघुवंशी ने विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय डीपी मिश्रा एवं कांग्रेस कार्यालय में, पूर्व विधायक दुबे ने नगर के सहकारी समिति में, रानी दुर्गावती चौक में आदिवासी समाज के अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, भारत माता चौक में रामसेवक परिवार के वरिष्ठ पी एस मसराम, नगर पालिका में नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, सीनियर प्रेस क्लब कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार ललित डेहरिया, नगर भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मदन राय व सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष गजेन्द्र राय ने ध्वजारोहण किया । पूर्व विधायक दुबे व विधायक चौधरी सुजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, ऋषि वर्मा स्टेडियम ग्राउंड के सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए जहां जनपद उपाध्यक्ष शैलकुमारी वर्मा, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन उपाध्यक्ष सिरपत नायक पार्षद फराना मंसूरी, अमित चौरसिया, सभापति नीलू निर्मलकर ने पूजन अर्चन किया और जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया ।

एसडीएम श्री प्रभात मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन किया गया । कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के एनसीसी परेड लेफ्टिनेंट जितेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर जितेंद्र विश्वकर्मा, आयुषी चौरिया एवं एनसीसी कैडेट, स्काउट, रेड क्रॉस द्वारा सलामी दी गई। कार्यक्रम महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल चौरई, रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीपी मिश्रा उत्तर माध्यमिक विद्यालय, रेडिएंट हाई स्कूल, संदीपनी विद्यालय, विकोन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सराहा। एमएस वर्ग महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका सामाजिक कुप्रथा दहेज़ पर कुठाराघात, नारी सशक्तिकरण पर आधारित “नृत्य नाटिका लक्ष्मी मर्डर केस” को चित्रांकित कर प्रदर्शित किया गया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के सामूहिक तत्वाधान में आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मंच का संचालन मुकेश जैन एवं रोशनी मिश्रा द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सीएमओ अभयराज सिंह द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे ।








