चौरई में प्रत्येक मंगलवार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन केंद्र प्रारंभ किया गया है
चौरई जिला छिंदवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक मिलन केंद्र विगत दिनों से प्रारंभ किया गया जिसमें बड़ी संख्या के साथ हिंदू एकत्रित होकर माता श्री कार्यालय से श्री तुलतीदास जी (मार्केट) चौक पहुंचकर श्री तुलसीदास जी की पूजा अर्चना कर भारतमाता चौक पहुंचकर भारत माता आरती व बजरंग दल प्रार्थना और हनुमान चालीसा पाठ किया गया
हिंदू धर्म के रक्षक कहलाए जाने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल साप्ताहिक मिलन केंद्र में धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश देकर लोगों व समाज में हिंदू धर्म के प्रति जागरूक कर रहे है जिससे धर्म की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति कर सके | जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गुड्डा रघुवंशी, मनीष रघुवंशी, छोटू यादव, साहिल चौरसिया, सत्यम ठाकुर, पंकज साहू, हरिओम तिवारी, मुकेश साहू, अनंत गुप्ता, आशु रघुवंशी, चीकू यादव , मनु सोनी , वितेश पाल, सूरज गुप्ता , धर्मेंद्र कहार, यश रघुवंशी, केशव चौरसिया, आकाश कहार, सुजल सोनी, मोनिश बन्देवर एवं अन्य कार्यकता गण उपस्थित रहे।








