चौरई में वार्ड क्रमांक 6 से 7 के लगभग 60 से 70 मकान प्रभावित हुए है दिनांक 20/05/2026 को रेलवे विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें चौरई से अमरवाड़ा रोड पर रेलवे ब्रिज का निर्माण के तहत मकान प्रभावित होकर ध्वस्त होने की संभावना हैं
ज्ञात जानकारी के मकान ध्वस्त होने की जानकारी से वार्ड वासी में आक्रोश देखने को मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड वासी द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय से मामले की जानकारी दी तत्पश्चात् मंडल अध्यक्ष द्वारा सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी से वार्तालाब करके क्षेत्र व नगर की समस्याओं से अवगत कराया और सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया किसी भी परिवार का मकान ध्वस्त नहीं किया जाएगा ।
उसी ओर सांसद द्वारा संबंधित अधिकारियों को मौके को पहुंचाया और निरीक्षण कर उचित निराकरण निकलने के निर्देश दिए गए।
जिससे विकास कार्यों में सुचारू रूप से आम नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी नुकसान का सामना न करना पड़े । जिससे नगर का विकास का कार्य होता रहे ।
क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे विकास और जनहित दोनों सुरक्षित रहे।
वही ओर वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रहे । जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मदन राय, संजय ठाकुर, विनोद पाल, सादिक अली मीर, अमन उइके, राहुल वर्मा, राजेश वर्मा, मोहित यादव, मोनू वर्मा, शोभित यादव, राजा चंद्रवंशी एवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे।








