चौरई नगर पालिका का मामला विगत कई दिनों से चल रहे जनआक्रोश में नगर पालिका को नहीं पड़ रहा किसी भी प्रकार का फर्क आखिर क्या चाहती है
नगरपालिका… जनता जानना चाहती है आखिर क्यों नगर पालिका अपनी मनमानी कर रही है क्या जनता के मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पालिका नहीं है
विगत दिनों से लगातार खबरें अखबार में और डिजिटल मीडिया के माध्यम से खबरें प्रेषित की जा रही है कब होगा इसका समाधान क्या अधिकारी सो रहे है।
क्या होगा चौरई नगर का… क्या खुद ही जनता को नगर की सफाई करना पड़ेगा क्या प्रशासनिक कार्यवाही जनता को ही करना पड़ेगा घर टैक्स नल टैक्स अन्य टैक्स यह सब देने की जरूरत नहीं पड़ेगी शायद
जिस भी वार्डो में देखे तो कूड़े कचरे के ढेर बने हुऎ हैंना ही नल में पानी समय पर आ रहा है और आ भी रहा है तो मैला गंदा पानी आ रहा है।
कैसे होगा नगर का विकास एवं संचालनउसी ओर विगत दिनों पहले हुऎ प्रदर्शन में सीएमओ साहब द्वारा दिये गए अशवासन का क्या हुआ।
कब तक सुधार ला पाएगी नगर पालिका।भीषण गर्मी पढ़ रही है जलसंकट से परेशान नागरिक फिर भी वार्डो में टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बहुत से वार्ड में कचरे के ढेड़ से कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है ट्रॉलियों से भी कचरा का ढेर हफ्तों से नहीं उठाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सी एम ओ का आदेश अधिकारी भी नहीं मान रहे हैं आखिर कब तक नागरिकों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।








