Home अपना शहर वरिष्ठ पत्रकार श्याम चौरसिया का जन्मदिन सांसद कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ...

वरिष्ठ पत्रकार श्याम चौरसिया का जन्मदिन सांसद कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया

चौरई। वरिष्ठ पत्रकार श्याम चौरसिया जी का जन्मदिन सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर विवेक बंटी साहू सांसद जी की उपस्थिति में केक काटकर श्याम चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्याम चौरसिया के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। उनकी लेखनी सदैव समाज और जनहित के मुद्दों की आवाज बनकर सामने आई है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन राय, विनोद पाल, सुमित सराठे, हरिराम राय , मुकेश दीक्षित सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। सभी ने शुभकामनाओं के साथ श्याम चौरसिया का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।