Home अपना शहर वरिष्ठ पत्रकार श्याम चौरसिया के जन्मदिन पर सेवा सदन में हुआ भव्य...

वरिष्ठ पत्रकार श्याम चौरसिया के जन्मदिन पर सेवा सदन में हुआ भव्य सम्मान

चौरई। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व श्याम चौरसिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा सदन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनका पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्याम चौरसिया ने अपनी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितैषी पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं और आमजन की आवाज को हमेशा प्रमुखता से उठाया है। उनकी लेखनी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और पत्रकारिता जगत में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, विनोद पाल, नितिन रघुवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्याम चौरसिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल में जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थितजनों ने उन्हें शुभकामना स्वरूप पुष्प भेंट किए। सेवा सदन परिसर में आयोजित इस समारोह में सम्मान, स्नेह और शुभकामनाओं का विशेष वातावरण देखने को मिला।