Home अपना शहर गोमय भारत हमारा लक्ष्य – राजकुमार जैन

गोमय भारत हमारा लक्ष्य – राजकुमार जैन

चौरई नगर के रेडियंट इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में विगत दिनों कराई गई गौ विज्ञान परीक्षा के अंतर्गत प्रथम द्वितीय तृतीया आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाने हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमान मनोज जैन जी (विभाग सहसंघचालक) ने गाय की महत्ता को बताते हुए छात्रों एवं शिक्षकों का शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की सराहना एवं मार्गदर्शन किया। वही श्रीमान राजकुमार जी जैन (प्रांत गौ सेवा पालक) ने गाय को हमारी माता कहते हुए, अनेको लाभ,धर्म का प्रतीक,पालन का महत्व, गोमय भारत की कल्पना,गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर जोर देते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान विकास जैन जी ने उपस्थित लोगों का सादर आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन में योगेश दंताले जी, नवीन जैन जी, अवनीत जैन जी ,श्रीमती रजनी भारद्वाज जी, श्रीमती नमिता जैन जी, उपस्थित रहे।