जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल द्वारा जिले के हाई स्कूल बरारीपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई, जबकि कक्षा 9वीं एवं 10वीं की उपस्थिति संतोषजनक रही। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि पाठ्यक्रम का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु वन लाइनर, पॉकेट डायरी एवं अनसोल्व्ड प्रश्न पत्रों के प्रिंट विद्यार्थियों को वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में स्थापित सोलर पैनल चालू अवस्था में पाए गए। साथ ही मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी भी दिन मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता अथवा व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी को तत्काल अवगत कराया जाए, जिससे समय पर आवश्यक सुधार किया जा सके। इसके अलावा डीईओ श्री बघेल द्वारा जनसेवक स्कूल का निरीक्षण भी किया गया।








